बिजनौर के दो युवको के साथ अमरोहा में हई सड़क दुर्घटना, ट्रक-बाइक की हुई भीषण टक्कर।
बता दें कि जमपद बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपला जागीर निवासी 2 युवकों के साथ बीती रात सड़क दुर्घटना हो गई, अमरोहा-नोगावां सादात मार्ग पर पीला कुंड के पास बाइक एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण हुई की बाइक के परखच्चे उड़ गए, वही मौके पर राहगीरो की भीड़ भी जमा हो गई। किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वही इसी बीच, स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मृतक युवको की पहचान चांद पुत्र इरशाद और नदीम पुत्र इसरार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सोमवार को किसी काम से अमरोहा गए थे जिसके बाद घर लौटते समय दोनों इस भीषण दुर्घटना का शिकार हो गए।
वही दोनों युवकों की मृत्यू की खबर मिलने के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है, और रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
डीपीपी न्यूज़ से शिकुल कुमार की रिपोर्ट्
आप भी कॉमेंट कर अपनी रॉय जरूर दें..... और dppnews चैनल को subscribe करना विल्कुल न भुले, साथ ही किसी भी ख़बर को dppnews चैनल पर चलवाने के लिए या अन्य कोई जानकारी हमारे साथ साझा करने के लिए, आप हमारे फोन नं. 7409720947 पर कॉल या whatsapp के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है। नमस्कार...


0 Comments
Thanks