बिजनौर में फिर एक बार रिश्ते हुए शर्मसार, ससुर ने बहु को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।
दरअसल, जनपद बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार की देर रात उस बख्त सनसनी फैल गयी जब एक युवक अपने ही बेटे की पत्नी को बदनीयती से पकड़ लिया। लेकिन जब बेटे की पत्नी ने ससुर का विरोध किया, तब आरोपी ससुर ने बहू को तमंचे से गोली मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
वही परिजनों ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, परिजन बिजनौर के एक निजी अस्पताल में घायल महिला का इलाज करा रहे है।
आइये जानते है कि आखिर पुरा मामला है क्या....
सरवम सिंह, सीओ धामपुर सरवम सिंह का कहना है कि नहटौर क्षेत्र में ससुर ने अपनी बहू को गोली मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस टीम आरोपी ससुर धर्मपाल की तलाश कर रही है।
डीपीपी न्यूज़ से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट्
आप भी कॉमेंट कर अपनी रॉय जरूर दें..... और dppnews चैनल को subscribe करना विल्कुल न भुले, साथ ही किसी भी ख़बर को dppnews चैनल पर चलवाने के लिए या अन्य कोई जानकारी हमारे साथ साझा करने के लिए, आप हमारे फोन नं. 7409720947 पर कॉल या whatsapp के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है। नमस्कार...


0 Comments
Thanks