एटीएम लूटने वाले दो बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, लूटे गए एटीएम, नगदी, तमंचे और कार भी हुई बरामद। गोली लगने से हुए बदमाश घायल।
एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने कहना है कि सिरसागंज पुलिस और एसओजी टीम थाना सिरसागंज क्षेत्र के कठपुरी हाईवे से दिहुली रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक सफेद रंग की वैगनआर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार सवारों को रोकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने कार को दौडाते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार को रुकवा लिया।
तब गांव फक्करपुर और ग्राम घुड़िया टीकुर के बीच बदमाश कार से उतर कर भागने का प्रयास करने लगे। उसी दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 41 एटीएम कार्ड, 2 तमंचे, 6 कारतूस, वैगन आर कार, और 11 हजार की नगदी बरामद की है।
वही पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम तनजीब आलम पुत्र खुर्शीद आलम निवासी काहोरा का अड्डा चिड़ियाखाना थाना रायबरेली व अनीस पुत्र नसीरखान निवासी ग्राम मड़ावा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ बताया है। बदमाशों ने 30 सितंबर को सिरसागंज के बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम मशीन के बाहर से एक युवक अर्जुन के हाथ से जबरन एटीएम कार्ड छीन लिया था और कार से फरार हो गए थे।
डीपीपी न्यूज़ से शिकुल कुमार की रिपोर्ट्
आप भी कॉमेंट कर अपनी रॉय जरूर दें..... और dppnews चैनल को subscribe करना विल्कुल न भुले, साथ ही किसी भी ख़बर को dppnews चैनल पर चलवाने के लिए या अन्य कोई जानकारी हमारे साथ साझा करने के लिए, आप हमारे फोन नं. 7409720947 पर कॉल या whatsapp के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है। नमस्कार...


0 Comments
Thanks