उन्नाव: कैफे में घुसकर मारपीट, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद। जॉच पड़ताल में जुटी पुलिस।
बता दें कि गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद मार्ग स्थित गाजिया खेड़ा निवासी अविनाश कुमार "ए 3" के नाम से जाना जाने वाला कैफे चलाते है। अविनाश कुमार का कहना है कि रात करीब 9 बजे कुछ दबंग उसके कैफे में आए, तब वहां कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। उसी दौरान दबंगों ने बिना किसी वजह के जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। अविनाश कुमार का कहना है कि इतना ही नहीं एक आरोपी ने तमंचा लहराते हुए सभी को धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
जिससे कैफे में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन इस दौरान किसी सख्स ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और आप देख भी सकते है, वही अब घटना के बाद कैफे संचालक ने गंगाघाट कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वही इस पुरे मामले पर इंस्पेक्टर गंगाघाट अनुराग सिंह कहना है, कि अविनाश कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
आपको यह भी बता दें कि पुरा मामला उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद मार्ग स्थित कैफे का है।
डीपीपी न्यूज़ से शिकुल कुमार की रिपोर्ट्
आप भी कॉमेंट कर अपनी रॉय जरूर दें..... और dppnews चैनल को subscribe करना विल्कुल न भुले, साथ ही किसी भी ख़बर को dppnews चैनल पर चलवाने के लिए या अन्य कोई जानकारी हमारे साथ साझा करने के लिए, आप हमारे फोन नं. 7409720947 पर कॉल या whatsapp के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है। नमस्कार...


0 Comments
Thanks