Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर में तेज़ रफ्तार का क़हर, रोडवेज बस ने बाइक मे मारी टक्कर, बाइक सावार दो दोस्तो के साथ हुई सड़क दुर्घटना।

बिजनौर में तेज़ रफ्तार का क़हर, रोडवेज बस ने बाइक मे मारी टक्कर, बाइक सावार दो दोस्तो के साथ हुई सड़क दुर्घटना। एक की हुई जीवनलीला समाप्त, एक हुआ गंभीर रूप से घायल।

दरअसल, जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र में उस बख्त सड़क दुर्घटना हो गई जब दो बाइक सावार दोस्त चांदपुर जा रहे था,  जैसे ही वो दोनों हीमपुर दीपा थानाक्षेत्र के गांव तिगरी के पास पहुंचे तभी एक चांदपुर डीपो की रोडवे रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण हुई कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, और बाइक सवार रिहान की मौके पर ही मृत्यू हो गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रिहान के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। रिहान की मृत्यू के बाद से रिहान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुरी जानकारी के लिए वीडियो देखें:-



मृतक रिहान के परिजनों का कहना है कि मृतक रिहान के तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं। जो अब बेसहारा हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रिहान गांव बेगावाला में ही सैलून की दुकान चलाता था। रिहान की मृत्यू के बाद गांव वासियों ने बताया कि रिहान बहुत ही मिलनसार व खुशमिजाज लड़का था। फिलहाल रिहान की मृत्यू के बाद परिजनों के साथ-साथ बस्ती के लोगों की भी आंखें नाम दिखाई दी। वही घायल युवक बिजनौर के काजीवाला निवासी बताया जा रहा है। 

डीपीपी न्यूज़ से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट्

आप भी कॉमेंट कर अपनी रॉय जरूर दें..... और dppnews चैनल को subscribe करना विल्कुल न भुले, साथ ही किसी भी ख़बर को dppnews चैनल पर चलवाने के लिए या अन्य कोई जानकारी हमारे साथ साझा करने के लिए, आप हमारे फोन नं. 7409720947 पर कॉल या whatsapp के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है। नमस्कार...

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।