दरअसल, थाना धनौरा क्षेत्र के गांव देहरा चक निवासी पीड़ित ने चांदपुर थाने में तहरीर दी, कि उसका 12 वर्षीय पुत्र थाना चांदपुर क्षेत्रान्तर्गत बास्टा में स्थित अध्यन्न इण्टरनेशनल स्कूल में कक्षा 6A का छात्र है और हॉस्टल में रहकर वो पढाई करता है।
इस संबंध में पीडित परिजनों ने क्या कुछ कहा देखिए..
आरोप ये है कि दिनांक 23 अगस्त 2024 को समय करीब 3 बजे ट्यूशन पढाने वाले शिक्षक राहुल सिंह द्वारा बच्चे की डंडे से पिटाई की गयी व शिकायत करने पर स्कूल के मैनेजर आमोद द्वारा भी बच्चे के साथ मारपीट की गयी, जिससे बच्चे के शरीर पर गुम चोटों के निशान पड़ गए। वही जब परिजनो को मामले की जानकारी हुई तब जितेन्द्र पुत्र जयपाल सिहं अपने बेटे को लेकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी देते हुए थाने में तहरीर दी।
थाना चांदपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
डीपीपी न्यूज़ से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट्
आप भी कॉमेंट कर अपनी रॉय जरूर दें..... और dppnews चैनल को subscribe करना विल्कुल न भुले, साथ ही किसी भी ख़बर को dppnews चैनल पर चलवाने के लिए या अन्य कोई जानकारी हमारे साथ साझा करने के लिए, आप हमारे फोन नं. 7409720947 पर कॉल या whatsapp के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है। नमस्कार...


0 Comments
Thanks