Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: गुलदार के हमले से 22 लोगों की गई जान, 80 छोटे-बड़े गुलदार को पकड़े गए।

बिजनौर में गुलदार का लगातार बढ़ता खौफ, गांव की पुलिया पर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में बना दहसत का माहौल, पकड़कर निजात दिलाने की वनविभाग से की ग्रामीणों ने अपील।


दरअसल, जनपद बिजनौर के ग्रामीण क्षेत्र में पिछले दो-तीन साल से गुलदार का खौफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है, वनविभाग की लाख कोशिशो के बाद भी गुलदार के खौफ से बिजनौर वासीय़ो को निजात नहीं मिल पा रही है, वही गुलदार के हमले से 22 लोगों की जान भी जा चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। आपको यह भी बता दें कि वन विभाग की टीम गुलदारों को पकड़ने के लिए लगातार पिंजरे लगाकर अभियान भी चलाती है  जिसके तहत अब तक 80 छोटे - बड़े गुलदारों को पकड़ भी चुकी हैं। लेकिन फिर भी बिजनौर क्षेत्र में गुलदारों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। आय दिन ग्रामीण क्षेत्र में गुलदार देखे जा रहे है।

आपको यह भी बता दें, जनपद बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के गांव पाडली मांडू-खदाना मार्ग पर वनी पुलिया से गुजर रहे ग्रमीण व्यक्ति ने देर रात पुलिया पर गुलदार बैठा देखा तो उसकी सांसे थम गई, लेकिन ग्रमीण व्यक्ति ने हिम्मत कर गांव में सुचना दी, जिसपर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, और तुरंत ही ग्रामीण इकठ्ठा होकर पुलिया की और दौड़ पड़े, वही किसी ग्रामीण ने गुलदार की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी, साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगा कर जल्द गुलदार को पकड़े जाने की मांग की। आपको यह भी बता दे कि पुरा मामला बृहस्पतिवार की देर रात 8 से 10 बजे के बीच का बताया जा रहा है, अब देखना यह होगा कि वन विभाग बिना कोई घटना घटे कब तक ग्रामीणों को गुलदार के भय से निजात दिला पायेगा, या फिर किसी बड़ी घटना के घटने का इंतजार करेगा। आप भी कॉमेंट कर अपनी रॉय जरूर दें। पॉडली मांडू से इसरार अहमद की रिपोर्ट.

आप भी कॉमेंट कर अपनी रॉय जरूर दें..... और हमारे चैनल को subscribe करना विल्कुल न भुले, साथ ही किसी भी ख़बर को हमारे चैनल पर चलवाने के लिए या अन्य कोई जानकारी हमरे साथ साझा करने के लिए, आप हमारे फोन नं. 7409720947 पर कॉल या whatsapp के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है। नमस्कार....

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।