Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ये कैसी मोहब्बत: काजल और प्रीति को कोर्ट ने अब पति-पत्नी की तरह साथ रहने की दी इजाजत।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अजब मामला सामने आया। यहां दो युवतियों ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया।
 
बिजनौर न्यूज़: जनपद के स्योहारा में एक-दूसरे से प्यार के बाद शादी की जिद पर अड़ीं दोनों सहेलियों को कोर्ट ने  भी उनकी मर्जी पर छोड़ दिया। इसके बाद दोनों युवतियां साथ चली गईं। पुलिस ने दोनों युवतियों को दो दिन पहले ही बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था।
 
बता दें कि 2 सप्ताह पहले स्योहारा थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी पुत्री प्रीति उम्र (20) वर्ष जोकि जिला मुरादाबाद निवासी अपनी सहेली के साथ घर छोड़कर कहीं चली गई।
 
वही पुलिस ने 4 दिन पहले मुरादाबाद निवासी काजल उम्र (19) वर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और युवतियों की तलाश में जुट गई,  कार्रवाई के दौरान मंगलवार सुबह दोनों युवतियों को बरामद कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस दोनों युवतियो को लेकर थाने पहुंची जहां युवतियों को पुलिस व युवती के पिता ने समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन दोनों ने किसी की बात नहीं मानी और एक- दूसरे से शादी की जिद पर अड़ गईं।
 
वही पूछताछ के दौरान मामला सामने आया कि यह दोनों युवतियां काशीपुर की एक फैक्टरी में काम करने के दौरान सहेली बनीं। जिसके बाद दोनों में प्रेम हो गया। प्रीति आठवीं और काजल दसवीं तक पढ़ी है।
 
वही पुलिस ने कारेरवाई करते हुए गुरुवार को दोनों युवतियों को बिजनौर न्यायालय में पेश किया। जिसपर प्रीति ने न्यायालय में स्वयं को बालिग बताते हुए सहेली काजल के साथ ही रहने की बात कही।
बताया यह भी जा रहा है कि दोनों युवतियों ने मंदिर में शादी भी कर ली है। इसके बाद दोनों साथ चली गई थीं और पति-पत्नी की तरह रहने लगीं।

बताया यह भी जा रहा है कि कोर्ट में बयान लेने के बाद मजिस्ट्रेट ने बालिग होने पर उन्हें अपनी मर्जी से कहीं भी रहने की इजाजत दी। जिसके बाद दोनों युवतियां एक दूसरे के साथ चली गईं।
 
दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट
 
 

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।