Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कोहरे का बढ़ता सितम: कोहरे ने बढ़ाई ठंड ठिठुरे लोग, सड़कों पर आवागमन भी हुआ कम

कोहरे का बढ़ता सितम: कोहरे ने बढ़ाई ठंड ठिठुरे लोग, सड़कों पर आवागमन भी हुआ कम

दरअसल, एक और जहां साल 2023 खत्म होने को है तो वही ऩए साल के शुरू होने से पहले ही साल 2023 अंतिम समय में अपनी छाप छोड़कर जाऐगा, क्योकि साल 2023  के अंतिम दिनोॆं में कोहरे ने कहर वरपाना शुरू कर दिया है,  कोहरे के कारण साल के अंतिम माह में कई भीषण सड़क दुर्घटना भी हुई है, वही कोहरे के कारण ठंड बढ़ गई है। ठंड में लोगों की कंपकंपी छूट रही है। साथ ही घने कोहरे के कारण सड़कों पर भी आवागमन मेंं कमी देकने को मिल रही है।व वही लगातार तापमान में भी गिरावट आ रही है। जिससे नए साल 2024 शुरू होने के साथ ही बढ़ने की संभावनाल जताई जा रही  है। साल व महिने के अंतिम सप्ताह में तापमान में गिरावट देखने को मिली। 

दिसंबर माह के शुरूआत से ही ठंड बढ़ने लगी थी। गनीमत यह है  कि अभी दिन में धूप निकलती है जिससे लोगों को अभी ठंड का अधिक अहसास नहीं हुआ। सुबह के समय कोहरे में दृश्यता बहुत कम रही। जिससे यातायात भी बाधित रहता है। लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकलते और सूर्यदेव के निकलते ही लोग घरों की छत पर नजर आने  लगे है। अब नया साल 2024 अपने साथ ही लोगों के लिे प्यारी सी ठंड का एहसास लेकर आ रहा है।

सभी देशवासियों को दैनिक प्रथम पत्रिका परिवार की और से नववर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।