बिजनौर के गांव में भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज मिशन स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन।
दरअसल, बिजनौर के समीपवर्ती गाँव सडियापुर में रविवार दोपहर भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज की एक मीटिंग माताजी बृजबाला देवी जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई !
वही मीटिंग में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए रेनू राणा ने बताया कि प्रायः ग्रामीण छेत्रों की महिलाएं वैसे तोकामकाजी होती हैं लेकिन फिर भी आज के दौर में महिलाएं ज़्यादा बीमारियों से ग्रसित हैं जिसका कारण स्वास्थ्य को लेकर जागरूक ना होना, दैनिक जीवन में व्ययाम और योगा को शामिल ना करना, ग़लत खान पान और साफ सफ़ाई ना रखना, मौसम के अनुरूप पहनावे में कौताही बरतना आदि ऐसे मुख़्य कारण हैं जिन पर ध्यान दिया जाये तो हम सभी महिलाएं काफ़ी हद तक बीमारियों से बच सकती हैं, क्योंकि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूँजी है, महिलाओं का बीमार होना मतलब परिवार की व्यवस्था का चरमरा जाना इसलिए आप सभी स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दीजिये ! इसे भी पढ़ें:- मिशन शक्ति अभियान।
वही इस मौके पर पारुल सूर्यवंशी को भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम बिजनौर की युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया ! माताजी बृजबाला देवी और रेनू राणा ने नियुक्ति पत्र देकर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया ! इसे भी पढ़ें:- क्या आपके गांव का भी है ऐसा प्रधान?
युवा जिला अध्यक्ष पारुल सूर्यवंशी ने सभी का धन्यवाद करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि वो भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज से ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं और लड़कियों को जोड़ने का प्रयास करेंगी !
मीटिंग की आयोजक पायल चौधरी व अनीता देवी ने सभी अतिथियों का और गाँव की सभी महिलाओं का स्वागत किया और आगे भी महिलाओं से इस प्रकार के प्रोग्राम अपने गाँवो में कराने के लिए निवेदन किया !
अंत में माताजी बृजबाला देवी जी ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज की पूरी टीम बहुत अच्छा काम कर रही है इतने कम समय में ही देश के कई राज्यों में टीम बन चुकि है और लगातार महिलाओं को टीम से जोड़ने का प्रयास कर रही है आप सभी के सहयोग से जल्द ही पूरे देश में महिलाओं की मज़बूत टीम तैयार होगी ! इसे भी पढ़ें:- बिजनौर की ग्रामीण महिलाओं की पहल?
मीटिंग में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया जिनमें से मुख़्य रूप से विनीता चौधरी, मासूम सूर्यवंशी, निशा देवी, बबीता देवी, सर्वेश देवी, सुमन देवी, सीमा देवी, माया चौधरी, शीला देवी, अनोश देवी, सुनीता देवी, रीना चौधरी, आशा देवी, सरिता देवी, अमलेश देवी, मोनिका चौधरी, कविता देवी, अनिला देवी आदि बड़ी संख्या में मातृ शक्ति शामिल हुई ! इसे भी पढ़ें:- बिजनौर न्यू़ज
दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट


0 Comments
Thanks