![]() |
| यू.एफ.ओ. एकेडमी के प्रशिक्षक |
दरअसल, आपको बता कि दिनांक 13.12.2023 को रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय, बिजनौर में प्राचार्या प्रो. पारुल त्यागी जी के निर्देशन में मिशन शक्ति 4.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा छात्राओं को मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यू.एफ.ओ. एकेडमी के प्रशिक्षक श्री आशु शर्मा, श्रीमति प्रीति शर्मा ने मार्शल आर्ट की तकनीक को प्रदर्शन करते हुए, छात्राओं को अभ्यास करवाया। बता दे कि यू.एफ.ओ. एकेडमी के सह-प्रशिक्षक लक्की कुमार एवं डिम्पल कुमार ने बहुत सुन्दर प्रदर्शन के माध्यम से छात्राओं को बताया कि रास्ते में यदि कोई
छेड़छाड़ की घटना हो तो उस परिस्थिति में कोई हाथ पकड़ ले, बाल पकड़ ले तो स्वयं की सुरक्षा कैसे करनी है। इसे भी पढ़े:- गांव के विकास की ख़बर...
वही इस दौरान छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग कर मार्शल आर्ट की तकनीक सीखी।
साथ ही प्राचार्या प्रो. पारुल त्यागी जी ने बताया कि आज के वातावरण में आत्मसुरक्षा प्रत्येक छात्रा को स्वयं करनी चाहिए।
यह भी बता दें कि शारीरिक शिक्षा विभाग के समस्त प्रवक्ता, प्रो. मन्जु अरोड़ा, डा. सीमा चौधरी, श्रीमति शालिनी चौधरी एवं 52 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमति अनु रानी एवं सह-संयोजिका कु. अल्पना सिंह उपस्थित रही। इसे भी पढ़े:- बिजनौर में वाघ का आतंक...
दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks