Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्य़ूज: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं को जनपद बिजनौर की विचार विमर्श कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से पद देकर मनोनीत किया गया।

जनपद बिजनौर की विचार विमर्श कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं को पद देकर मनोनीत किया गया।



दरअसल, आपको बता दें कि 19 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार को ग्राम कौशल्या निवासी चौधरी हरीराज सिंह के आवास पर किसान यूनियन की एक बैठक संपन्न हुई, बैठक में जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी द्वारा यूनियन के कुछ कार्यकर्ताओ को जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदों पर मनोनीत किया गया। जिसमें ग्राम कौशल्या निवासी चौधरी हरीराज सिंह को तहसील अध्यक्ष, चांदपुर, ग्राम  हिलालपुर निवासी श्री कल्याण सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष जलीलपुर, स्योहारा निवासी श्री पृथ्वी सिंह को जिला संरक्षक, ग्राम पीपला जहांगीर निवासी श्री देवेंद्र सिंह को जिला सचिव, और ग्राम नहार सिंह निवासी अशोक कुमार को जिला संगठन मंत्री, ग्राम पीतनहेड़ी किरतपुर निवासी मुनेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष, एवं ग्राम न्यामताबाद स्योहारा निवासी श्याम सिंह को जिला संगठन मंत्री के पदों पर मनोनीत कर फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत करते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उपरोक्त सभी नवागत पदाधिकारी ने भी अपने पद की गरिमा बनाए रखने एवं यूनियन के लिये निस्वार्थ कर्तव्यनिष्ठा और इमानदारी के साथ तन मन धन से काम करने के साथ ही यूनियन का प्रचार प्रसार करने का आश्वासन दिया। इसे भी पढ़ें:- बिजनौर का यूवा नेता प्रिंस.

बता दें कि बैठक में शफीक अहमद, महेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, श्री राम अवतार सिंह, श्री रोहतास सिंह अब्दुल हमीद अंसारी, होशियार सिंह, श्री गजराज सिंह, गुर्जर दिनेश कुमार, शराफत अली आदि दर्जनों भर कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसे भी पढ़ें:- किसानों मे आक्रोश?


दैनिक प्रथम पत्रिका से इदरीस देशवाल की रिपोर्ट



 


Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।