पंजाब: पर्स छीनकर भाग रहे युवकों की बाइक- बस से टकराई, एक की हड्डी टूटी।
![]() |
| घायल युवक व पुलिस |
दरअसल, जानकारी के अनुसार; देर शामक पूरथला के डीसी चौक के नजदीक से दो झपटमारों की बाइक सवार एक महिला का पर्स छीन कर भाग रहे थे, उसी दौरान बस स्टैंड के नजदीक बाइक पीआरटीसी बस से टकरा गई। हादसे में 1 युवक की टांग घुटने के नीचे से टूट गई। जबकि घायल झपटमार का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसें भी पढ़ें:- बिजनौर के ऐसे विधायक?
सूचना मिलने के बाद डीएसपी गुरमीत सिंह, सिटी थाना-2 एसएचओ केवल सिंह मौके पर पहुंचे।
डीएसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि यह बाइक सवार डीसी चौक से एक महिला का पर्स छीन कर भागे थे। पुलिस द्वारा उनका पीछा किया जा रहा था। उनको शक है कि झपटमारी के दौरान कुछ अन्य युवक भी आरोपियों के साथ थे। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक की पहचान प्रभजोत सिंह पुत्र जीत सिंह वासी मुश्कवेद के रूप में हुई है। इसें भी पढ़ें:- तमन्ना भाटिया संग विजय वर्मा?
वही सिविल के इमरजेंसी वार्ड में घायल का इलाज कर रहे डॉ सिद्धार्थ बिंद्रा के मुताबिक, युवक के घुटने के नीचे गोली लगी है और हड्डी भी टूट गई है। जिस कारण उसे अमृतसर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालांकि डीएसपी के अनुसार घायल को गोली नहीं लगी, बाइक के साइड स्टैंड की पत्ती घुटने से आरपार हो गई है। जिससे घुटने के नीचे की हड्डी टूटी है। इसें भी पढ़ें:- रणदीप हुड्डा और ?
दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks