![]() |
| सांकेतिक तस्वीरें |
दरअसल, हापुड़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां क्षेत्र के गांव सलाई निवासी व्यक्ति के ट्रैक्टर का चालान बिना हेलमेट का काट दिया गया है। जब उसके पास दो हजार का चालान पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। वही सिलाई निवासी खुशी मोहम्मद ने बताया कि उसका ट्रैक्टर घर पर खड़ा हुआ है। लेकिन जब शुक्रवार को दोपहर उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो पता चला कि ट्रैक्टर का बिना हेलमेट के कारण दो हजार रुपये का चालान काट दिया गया है।
जबकि, चालान पर फोटो बाइक का है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चालान किसी गलती के कारण हुआ है, लेकिन इससे खुशी मोहम्मद चिंता में है। वही इस संबंध में यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह का कहना है कि किसी टैक्निकल गलती के कारण ऐसा हुआ होगा, ऐसे चालान खुद निरस्त हो जाते हैं।
दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks