बिजनौर न्यूज़: बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहा बिजनौर के धामपुर का लाल।
दरअसल आपको बता दें कि जनपद बिजनौर क्षेत्र धामपुर के मोहल्ला अफगागान निवासी आरिफ खान के पुत्र कासिफ खान का कहना है कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा धामपुर से ही की है। साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर ही माडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने सफर की शुरुआत भी की है।
इसे भी पढ़ें:- बिजनौर बड़ी सड़क दुर्घटना, कार के उड़े परखच्चे।
वही 2019 में दिल्ली में थियेटर ज्वाइन किया। जहां एनएसडी में राजेश तिवारी से अभिनय के गुर सीखे। जिसके बाद वह साल 2020 में माया नगरी मुंबई पहुंचा औरर गुरु देव फौजदार से अभिनय की बारीकियां सीखी।
यह भी कहना है कि थियेटर के बाद काफी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। लेकिन हार नही मानी छोटी फिल्मों और विज्ञापनों में अभिनय किया। वही अब तीन नवंबर को महेश भट्ट कैंप की फिल्म हुकुस बुकुस पूरे देश में पीवीआर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में वह अरुण गोविल और दर्शिल सफारी जैसे नामचीन कलाकारों के साथ अभिनय करते दिख रहे है। वही कासिफ की सफलता पर उनके परिजनों में भी खुशी की लहर दौड़ रही है।
इसे भी पढ़ें:- 25 साल बाद जागे भाग?
दैनिक प्रथम पत्रिका से इसरार अहमद की रिपोर्ट




0 Comments
Thanks