दरअसल, यूपी के एटा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने नपुंसक होने के बात छिपाकर युवती से शादी तो कर ली। लेकिन जब सुहागरात पर खुलासा हुआ को महिला के अरमान चूर-चूर हो गए। जिसके बाद सहिला ने परिजन को इसकी जानकारी दी। यही नहीं उसकी बताई सभी बाते भी झूठी निकली। उसने बताया था कि वह बैंक में नौकरी करता है। यह बात भी कहा।
पति सहित ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बता दें कि मामला मिरहची थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। उसने शिकायती पत्र में कहा कि 11 जून 2022 को बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में ससुरालवालों को छह लाख नकद और चार लाख का सामान दिया गया। वह ससुराल पहुंची तो सुहागरात के समय पति के नपुंसक होने की जानकारी हुई।
इसके बाद उसने मां को फोन करके पति के बारे में बताया। दूसरे दिन ही पिता व अन्य रिश्तेदार ससुराल पहुंच गए और पंचायत की गई।
जिसपर पति के परिजन ने कहा कि हम इलाज कराएंगे, सब मामला ठीक हो जाएगा। जिसके बाद पति का इलाज भी चला लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यह भी आरोप है कि शादी से पहले युवक का बैंक में नौकरी करना बताया गया था। बाद में जानकारी हुई कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। वही यह भी आरोप है कि दो माह बाद परिजन के साथ गई और पति से मिली लेकिन उसकी बीमारी में कोई फायदा नहीं था। तब हम लोगों ने धोखाधड़ी से शादी करने की बात कहते हुए दहेज लौटाने के लिए कहा, लेकिन ससुराल वालों ने दहेज का सामान व रकम वापस नही की और धमकी भी दी। तब मैं थाने पर गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
इसके बाद अदालत की शरण लेनी पड़ी।
बता दें कि महिला ने पति सहित छह परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वही इस मामले पर थाना प्रभारी सुभाष बाबू का कहना है कि अदालत के आदेश आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
दैनिक प्रथम पत्रिका से सूभाष चौधरी की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks