Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: त्यौहारों को लेकर प्रशासन सतर्क, रोडवेज से आ रहा मावा पकड़कर नमूना लिया गया।

बिजनौर न्यूज़: त्यौहारों को लेकर प्रशासन सतर्क, रोडवेज से आ रहा मावा पकड़कर नमूना लिया गया।

मावा का सेंपल लेती जांच टीम


दरअसल आपको बता दें, कि मंगलवार को खाद्य विभाग को एक रोडवेज बस से करीब 2 क्विंटल मावा बरामद हुआ है, जोकि बस के जरिए मुजफ्फरनगर से बिजनौर भेजा गया था। जिसे अब खाद्य विभाग की टीम ने रोडवेज बस स्टैंड पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि खाद्य विभाग की टीम ने मावा का सैंपल लेकर मावा मालिक को दे दिया। 



लेकिन वहीं खाद्य विभाग टीम ने किरतपुर की रसगुल्ला बनाने वाली क्रेशर फैक्टरी पर छापा मारकर नमूने भी एकत्र किए। इसे भी पढ़ें:- धामपुर शुगर मिल क्षेत्र के किसानों को असुविधा?

बता दें कि इसी क्रम में गजरौला शिव में योगेश, गजरौला अचपल में मोहम्मद अहसान, शिब्बू के यहां भी छापा मारकर रसगुल्ला का 1 व मावा के 2 नमूने भी लिए गए है।  



वही खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई से मावे का कारोबार करने वालों में भी हड़कंप मच गया है। खाद्य विभाग टीम को मिल्क पाउडर से मावा बनाकर बेचने की लगातार शिकायतें भी मिल रहीं थीं। इसे भी पढ़ें:- शराबी पति ने पत्नी को जलाया?

बता दें कि इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य, कमलेश यादव, अनुपम यादव, रामवीर सिंह, हितेंद्र कुमार शामिल रहे।




इसे भी पढ़ें:- बिजनौर कार-बाइक सड़क दुर्घटना।

बताया जा रहा है कि रोडवेज बसों में दूसरे जिलों सेे बिजनौर में मावा सप्लाई करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से टीम सर्विलांस कर्रवाई में जुट गई थी। जिसके तहत कार्रवाई के दौरान मावा पकड़ा। सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। वहीं मावा मालिक को दे दिया है। यदि मावा जांच में मिलावटी पाया जाता है तो मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। - नादिर अली, अभिहीत अधिकारी, खाद्य विभाग, बिजनौर


दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट






Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।