Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर: गांव मालवा हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, तसलीम को नन्ही से ज्यादा था शाहजहां से प्यार, फिर भी 2 गोली मारकर...

बिजनौर की शिवाला कलां पुलिस को मिली बड़ी कामयावी, शाहजहां हत्या केस का किया खुलासा, तसलीम को नन्ही से ज्यादा था शाहजहां से प्यार, फिर भी 2 गोली मारकर कर दी शाहजहां की हत्या, आखिर क्या है पुरा मामला देखने के लिए....


पुलिस गिरफ़्त में आरोपी ( मां, बेटा-बहू )


दरअसल आपको बता दे कि शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव मालवा के जंगल से दिन बुधवार 1 नवंर को शाहजहां नामक महिला का शव वरामद हुआ था, महिला के सिर व सीने में चोट के निशान थे, जिनसे खून निकल रहा था, वही परिजनों का कहना था कि महिला खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, लेकिन अब इस मामले पर पुलिस ने तहकीकात की तो मामला कुछ ओर ही निक कर आया है, जिसपर कार्रवाई करते हुए शिवाला कलां थाना पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 1 पुरूष को गिरफ्तार किया है।




मामला प्रेम-प्रसंग का खुलासा होने पर घर टुट जाने के ड़र से परिवार को संतुष्ट करने का:-
वही आपको यह भी बता दें कि पुलिस पुछताछ में आरोपी तसलीम ने गुनाह कबुलते हुए बताया कि उसका मृतका शाहजहां से लगभग 5- 6 वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन जब मामले की जानकारी उसके परिजनो को लगी तब परिजनों ने उसका विकाह नन्हीं से कर दिया। लेकिन उलका कहना है कि वह नन्ही से ज्यादा शाहजहां को प्यार करता था, लेकिन फिर अक दिन उसकी पत्नी नन्ही को उसके और शाहजहां  के प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला तो घर में विवाद हो गया। तलाक तक की नौबत आ गई थी, तलाक से बचने व पत्ना को संतुष्ट करने के लिए फिर उसने अपनी मां व पत्नी के साथ मिलकर शाहजहां को ठिकाने लाने की ऐसी योजना वनाई की शाहजहा की जान ही ले ली।




आरोपी का कहना यह भी है कि उसने दिनांक 1.11.2023 को शाहजाहां को फोन कर खेत पर बुलाया तभी तमंचे से शाहजहां के सिर व सीने में गोली मारकर शाहजहां की हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी तमंचा अपनी मां व पत्नी को देकर बैंगलोर चला गया था। जिससे उस पर  किसी को सक न हो और मामला शांत होने पर वह वापस घर आकर रहेने लगेगा। 

लेकिन वही अब शिवाला कलां पुलिस ने मामले का खुलसा करते हुए तीन आरोपी मां ( खातून ), बेटा ( तस्लीम ) व बेटे की पत्नी ( नन्ही ) को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा 2 खोखा व 3 जिंदी कारतूस व एक VIVO कंपनी का मोबाईल भी बरामद किया है। वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।


दैनिक प्रथम पत्रिका से इसरार अहमद की रिपोर्ट








Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।