Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अमरोहा न्यूज़: बुखार बेकाबू सिपाही और कॉलेज प्रबंधक की मृत्यू, गांवों में डेंगू का प्रकोप, अस्पताल में लगी मरीजों की कतार।

अमरोहा न्यूज़: बुखार बेकाबू सिपाही और कॉलेज प्रबंधक की मृत्यू, गांवों में डेंगू का प्रकोप, अस्पताल में लगी मरीजों की कतार।

दरअसल, जनपद अमरोहा में बुखार के साथ-साथ डेंगू का प्रकोप बरकरार है। आपको बता दें कि सोमवार को जिला अस्पताल में सात डेंगू आशंकित मरीज पहुंचे। जिसमें चार लोग पॉजिटिव निकले। 

अस्पताल में भर्ती मरीज़

इसपर सीएमएस डॉ. प्रेमापंत त्रिपाठी ने बताया कि चाराें डेंगू पॉजिटिव मरीजों की एलाइजा जांच कराई जा रही है। जबकि, जिला अस्पताल में सोमवार को 15 मरीज बुखार और दो मरीज डेंगू के भर्ती थे।  इसे भी पढ़ें:- गांव मालवा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या।

वही आपको यह भी बता दें, कि मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी सैदनगली निवासी अभिषेक कौशिक भी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। जब तबीयत में सुधार नही हुआ तब उनकी जांच कराई गई तो वह डेंगू आशंकित पाए गए हैं। जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:- शराबी पति ने नशे की हालत में पत्नी को जलाया।



अमरोहा में डेंगू से हुई कॉलेज प्रबंधक की मौत।
बताया जा रहा है कि अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के गांव गंगाचोली में ज्योति इंटर कॉलेज के प्रबंधक जयपाल सिंह को करीब 15 दिन पहले बुखार आया था। जिनका परिजन पास के ही निजी चिकित्सक से उपचार करवा रहे थे। लेकिन इससे उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। वही रविवार की रात को उनकी हालत खराब होने पर परिजन उपचार के लिए मेरठ ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक जयपाल सिंह ने अपने पीछे 6 बच्चे छोड़े हैं।




हेड कांस्टेबल की ट्रेनिंग के दौरान आया बुखार हुई मौत।
वही डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिवौरा निवासी अजीत सिंह, जोकि वर्ष 1998 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वही वर्तमान में उनकी तैनाती रामपुर पुलिस लाइन में चल रही थी। जबकि, हाल ही में वह बरेली पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल की ट्रेनिंग के लिए गए थे। जहां पर उन्हें बुखार आ गया। जिसके बाद उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।




लेकिन आराम नहीं होने पर उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान अजीत सिंह की मौत हो गई। हेड कांस्टेबल की मौत से उनकी मां कश्मीरी, पत्नी सोयम, 2 बेटे व एक बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। 


आपको यह भी बता दें, कि जनपद अमरोहा के ग्रामीण क्षेत्रों में इस बदलते मौसम में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बड़ी संख्या में मरिज जनपद के सरकारी व निजि अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए लंबी लाइन लग रही है।


दैनिक प्रथम पत्रिका से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट



Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।