बिजनौर न्यूज़: पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, पत्नी की हालत गंभीर, पति गिरफ़्तार
![]() |
| अस्पताल में पीड़िता |
दरअसल, आपको बता दें, कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के गांव जनदरपुर मंडावली निवासी शाहिद ने धामपुर कोतवाली में रिपोर्ट में दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि उसने चचेरी बहन समरोजा की शादी गांव पल्लावाला निवासी खुशनुद्दीन के साथ 13 साल पहले की थी। दोनों के तीन बच्चे भी है। लेकिन अब आरोप यह है कि खुशनुद्दीन आए दिन समरोजा के साथ मारपीट करता रहता है। जिससे वह काफी परेशान रहती है। कई बार खुशनुद्दीन को समझाया भी गया, लेकिन वह अपनी इन हरकत से बाज नहीं आया।
बताया जा रहा है कि सोमवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जोकि विवाद इतना बढ़ गया कि खुशनुद्दीन ने समरोजा पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। जिससे समरोजा आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई।
इसे भी पढ़े:- बिजनौर के 1 ही गांव में पकड़े गए 3 गुलदार?
वही मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने 35 वर्षीय पीड़िता की चिंताजनक हालत देखते हुए, पीड़िता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
इसे भी पढ़े:- SP बिजनौर की सख्त कार्रवाई।
वही इस मामले पर कोतवाल किरनपाल सिंह का कहना है कि आरोपी खुशनुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएंगी।
दैनिक प्रथम पत्रिका से इसरार अहमद की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks