Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़:- अमानगढ़ में 15 नवंबर से पर्यटन तैयारी तेज, केहरीरपुर के पास बनाई जा रही पार्किंग और कैफेटेरिया।

बिजनौर न्यूज़:- अमानगढ़ में 15 नवंबर से पर्यटन तैयारी तेज, केहरीरपुर के पास बनाई जा रही पार्किंग और कैफेटेरिया।


दरअसल, अमानगढ़ इस बार पर्यटन के मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। 15 नवंबर से अमानगढ़ के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस जंगल में 32 बाघ पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। इसे भी पढ़े:-


बता दें, कि अमानगढ़ कार्बेट पार्क का बफर जोन कहलाता है। जनपद बिजनौर के हिस्से में यह जंगल है। वन विभाग की गणना के मुताबिक इस जंगल में 32 बाघ देखने को मिले थे, जो पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा अमानगढ़ का घना जंगल इसे और भी खास बना रहा है। यहां पर जगह जगह दीमक के बांबी भी पर्यटकों को खूब लुभाती है। वन अफसरों की माने तो इस बार 15 नवंबर को अमानगढ़ में पर्यटन शुरू हो जाएगा।

अभी तैयारियों की बात करें तो केहरीपुर चौकी पर शौचालय, कैफेटेरिया, पार्किंग, बाउंड्री, प्रवेश द्वार, टिकट बाउंटर बनाने पर काम चल रहा है। जिसे निर्धारित तिथि से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे भी पढ़े:- बिजनौर के गांव में गुलदार का आतंक, ग्रामिणों ने कर दी ऐसी मांग, प्रशासन सुनकर हैरान?


वही अमानगढ़ रेंजर खुशबू उपाध्याय का कहना है कि पांच जिप्सी सुबह व पांच जिप्सी को शाम के समय जंगल में एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा 14 गाइड जुड़े हैं। एक जिप्सी के साथ एक गाइड जाता है। अमानगढ़ के रास्ते भी ठीक कराए जा रहे हैं, ताकि पर्यटकों की गाड़ी आने जाने में परेशानी न हो। 
इसे भी पढ़े:- खेत में ले जाकर लूती अस्मत?

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा!
डीएफओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि इस बार अमानगढ़ की वेबसाइट भी बना दी गई है। पर्यटकों को इस बार ऑनलाइन बुकिंग कराने की सुविधा भी मिलेगी। पिछली बार यह सुविधा ऑफलाइन उपलब्ध थी। ऐसे में पर्यटकों को बुकिंग फुल होने पर वापिस लौटना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। 15 नवंबर से पर्यटन शुरू हो जाएगा। फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे भी पढ़े:- जब आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा, तब हुआ यह हाल, घरवालो ने ?


वही अमानगढ़ का रकबा एक लाख बीघा से अधिक है। बता दे कि उत्तराखंड बनने से पहले यह जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ही हिस्सा था। यहां बाघ, गुलदार, हाथी, चीतल आदि बहुत संख्या में हैं। अमानगढ़ के पास ही पीली बांध है, जहां पर सर्दियों में हजारों प्रवासी पक्षियों का बसेरा रहता है, जो खुद में एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है।



अमानगढ़ पर एक नजर...

अमानगढ़ का रकबा 9580 हेक्टेयर है, जिसमे बाघ 32गुलदार 45हाथी 105,चिकारा 06काला हिरन 50सांभर 226बारहसिंगा 37भालू 9मोर 1074 वास करते है।



दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट




Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।