बिजनौर न्यूज़:- द हेज़लमून स्कूल चाँदपुर के छात्र बॉबी गुर्जर ने जीता प्रदेशीय स्तर पर कास्य पदक।
दरअसल, आपको बता दें कि 67वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी शूटिंग प्रतियोगिता में द हेजलमून स्कूल चाँदपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
यह प्रतियोगिता महर्षि दयानन्द इंटर कॉलेज पिलोना (मेरठ) मे 1 नवंबर 2023 से प्रारंभ होकर 3 नवंबर 2023 तक आयोजित की गई, जिसमें चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव लुहारपुरा निवासी कक्षा 8 के छात्र बॉबी गुर्जर पुत्र श्री बचन सिंह फौजी ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय तथा माता पिता का नाम रोशन किया। बॉबी गुर्जर को जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। इसे भी पढ़ें:- गांव में हुआ श्रीराम विवाह।
इस समाचार से विद्यालय परिवार में प्रसन्नता छा गई। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती गरिमा सिंह जी तथा कोच आकाश किशन जी ने बच्चों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इसे भी पढ़ें:- बिजनौर के इस गांव में क्या गुलदार का डेरा।
विद्यालय निर्देशिका श्रीमती शक्ति अनिरुद्ध मित्तल जी ने भी बच्चों को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यदि मन में हौसला है तो कुछ भी असंभव नहीं है, लगन और परिश्रम सफलता की कुंजी है, साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वही बॉबी गुर्जर के गांव पहुंचने पर उसका गांव में भव्य स्वागत किया गया उसने अपनी जीत का श्रेय अपनी मां अवधेश देवी को दिया। @DppNews
दैनिक प्रथम पत्रिका से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks