Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनर न्यूज़: सीता-राम विवाह कथा सुन भाव-विभोर हुए लोग राम सीता की झांकी रहा आकर्षक का केंद्र।

बिजनर न्यूज़: सीता-राम विवाह कथा सुन भाव-विभोर हुए लोग राम सीता की झांकी रहा आकर्षक का केंद्र।


दरअसल, आपको बता दें कि गांव शाहपुर धमेड़ी स्थित शिव मंदिर में चल रही राम कथा के चौथे दिन श्री रामचरित मानस की कथा में राम-सीता विवाह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथावाचक विजय स्वरूप सिंह महाराज ने श्रीराम-सीता के विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि राजा जनक के दरबार में भगवान शिव का धनुष रखा हुआ था। एक दिन सीता ने घर की सफाई करते हुए उसे उठाकर दूसरी जगह रख दिया। उसे देख राजा जनक को आश्चर्य हुआ, क्योंकि धनुष किसी से उठता नहीं था। राजा ने प्रतिज्ञा की कि जो इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा। 


इसे भी पढ़ें:- भीषण सड़क हादसा।

उन्होंने स्वयंवर की तिथि निर्धारित कर सभी राजा- महाराजा को विवाह के लिए निमंत्रण भेजा। वहां आए सभी लोगों ने एक-एक कर धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन किसी को भी इसमें सफलता नहीं मिली। गुरु की आज्ञा से श्री राम धनुष उठा प्रत्यंचा चढ़ाने लगे तो वह टूट गया।


 इसके बाद धूमधाम से सीता व राम का विवाह हुआ। माता सीता ने जैसे प्रभुराम को वर माला डाली वैसे ही देवतागण उन पर फूलों की वर्षा करने लगे। इस क्रम में कथा वाचक विजय स्वरूप जी महाराज ने क्षेत्रीय संगीत की धुन पर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने को विवश कर दिया।  इस मौके पर विपिन, कार्तिक, शुभम, कनिष्क, अवित, अजय, राजू, भूपेंद्र, राजकुमार, महेंद्र, जितेंद्र, अंकुश, अवधेश सहित आदि संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


दैनिक प्रथम पत्रिका से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट




Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।