Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: आवारा पशु से टकरा कर बाइक सवार तीन दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत।

बिजनौर न्यूज़: आवारा पशु से टकरा कर बाइक सवार तीन दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत।



दरअसल आपको बता दें कि आवारा पशु से बाइक सवार तीन दोस्तों की बाइक की टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि बाइक सवार तीनों दोस्तों की मृत्यु हो गई। वही एक साथ तीनों दोस्तों की मृत्यू हो जाने से गांव में रोष का माहौल बन गया है।


वही सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों दोस्तों के शव को कब्जें में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा।

बता दें कि यह पूरा मामला थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव नांगल जट के पास का बताया जा रहा है।

बड़ा सवाल
1. सड़क पर मौत बन कर घूम रहे आवारा पशुओं का जिम्मेदार कौन?
2. सरकार की योजनाओं के चलते, लाख कोशिशो के बाद भी क्यों सड़को पर घूम रहे आवारा पशु जिम्मेदार कौन?
3. आखिर किसकी कमी के चलते सड़को पर घूम रहे आवारा पशु?
4. आखिर क्यों इनको गौशाला में नहीं रखा जा रहा है, क्या है इसका कारण, जिम्मेंदार कौन?
5. क्या सरकार की योजनाएं धरातल पर हो रही विफल, जिम्मेदार कौन?


दैनिक प्रथम पत्रिका से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट



Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।