Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: पालिका के ओपन जिम की स्थिति बदहाल करीब दो साल पहले 12 लाख की लागत की स्थापित हुआ था ओपन जिम।

बिजनौर न्यूज़: पालिका के ओपन जिम की स्थिति बदहाल करीब दो साल पहले 12 लाख की लागत की स्थापित हुआ था ओपन जिम

दरअसल, धामपुर नगर पालिका के शिवाजी पार्क में दो साल पहले 12 लाख की लागत से बनाए गए ओपन जिम की स्थिति अब बदहाल है। यहां लगाई गई 2 दर्जन से ज्यादा मशीन कंडम हो गई है। झूलों की जंजीरें तक भी टूटी हुई है।

लोगों के बैठने के लिए लगाई गई सीटों पर जंग लग चुका है। 


वही नगर निवासियों का कहना है कि वह पिछले काफी समय से शिवाजी पार्क में योगाभ्यास करने के लिए आते है। लेकिन, योगाभ्यास के लिए लगी जिम की अधिकांश मशीनें टूटी हुई है। कई में पुरजे भी नहीं है। कई मशीनों के नट बोल्ट भी गायब है। ऐसे में योगाभ्यास करने से चोट लगने का ज्यादा अंदेशा बना रहता है। 

नगर निवासियों ने बताया कि वह पहले भी कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। मगर, आज तक कोई भी सकारात्मक प्रयास नहीं हुआ। सफाई भी नहीं हो पा रही है। 

सब कुछ ठीक पार्क में सब कुछ ठीकठाक है। यदि ऐसा है तो जल्द ही मरम्मत करा ठीक कराने का प्रयास होगा। - सुभाष कुमार, अधिशासी अधिकारी

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।