बिजनौर न्य़ूज: तम्बूओं का शहर लगाले की तैयारियां हुई शुरू, अधिकारियों ने किया मंथन, विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम सीसीटीवी से होगी मेले में निगरानी...
आपको बता दें कि तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अफसर काफी सतर्क नज़र आ रहे। अफसरों ने विदुरकुटी पहुंचकर मुआयना किया। साथ ही बैठक कर आयोजन को लेकर मंथन किया।
इसे भी पढ़ें:- बिजनौर सड़क दुर्घटना।
बात दें कि शुक्रवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने मेला आयोजन को लेकर विदुरकुटी पहुंचकर बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, पुलिस आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।डीएम ने कहा कि मेला आयोजन की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।
इसे भी पढ़ें:- चोरी की घटना।
वही एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने सुरक्षा इंतजामों का खाका पेश किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। साथ ही सुरक्षा के अन्य इंतजाम भी पुख्ता रहेंगे।
बता दें कि इस बार 23 से 27 नवंबर तक गंगा स्नान मेला रहेगा। 27 नवंबर को मुख्य स्नान किया जाएगा। इस बार गंगा ने तट पर करीब तीस प्रतिशत रेतीली जमीन छोड़ी है। साथ ही बताया कि दस लाख वर्ग फीट के दायरे में मेला का आयोजन होना है।
इसे भी पढ़ें:- 7 दिवसीय कथा का आयोजन।
जिला पंचायत ने मेला आयोजन को अपने स्तर से तैयारियां शुरु कर दी हैं। इस मेले को और भी भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मेला आयोजन स्थल तक दो सड़क बना दी गई है। एक सड़क विदुरकुटी से जबकि दूसरी गंज की ओर से बनाई गई है। दोनों ही कच्ची सड़कों की लंबाई ढाई-ढाई किलोमीटर है। अब मेला स्थल पर अंदर के मार्ग बनाए जाएंगे।
आपको बता दें कि बैठक में सीडीओ पूर्ण बोरा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके राव आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें:- बाबा के दरबार में पहुंचे विधायक।
दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks