Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: किशोर की जान लेने वाली मादा गुलदार पिंजरे में कैद घटनास्थल के पास लगाया था वन विभाग ने पिंजरा।

बिजनौर न्यूज़: किशोर की जान लेने वाली मादा गुलदार पिंजरे में कैद घटनास्थल के पास लगाया था वन विभाग ने पिंजरा वन विभाग का दावा, इसी मादा गुलदार ने ली थी किशोर की जान।


दरअसल, बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम खत्रीवाला में किशोर जिगर कुमार को मारकर खाने वाली मादा गुलदार 24 घंटे के भीतर ही पिंजरे में कैद हो गई। जिसकी उम्र करीब 3-4 साल बताई जा रही है। जिसको वन विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया है।
बता दें कि बुधवार की मध्य रात्रि ग्राम खत्रीवाला में घर के आंगन में सो रहे, किशोर जिगर कुमार को गुलदार ने  खेत में ले जाकर बुरी तरह खा लिया था। जिसके बाद वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास एक पिंजरा और चार ट्रैप कैमरे लगाए थे। जिसके बाद वन विभाग को शुक्रवार की सुबह उस समय सफलता हाथ लग गई, जब पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। पिंजरे में बंद इस गुलदार को अमानगढ़ भेजा गया। 
वही वन विभाग के एसडीओ अंशुमन मित्तल का कहना है कि पकड़े गए मादा गुलदार की उम्र लगभग तीन से चार वर्ष के बीच प्रतीत हो रही हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आला अधिकारियों के निर्देश से गुलदार को कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया हैं। इसी गुलदार ने किशोर पर हमला किया था। उसी जगह फिर से पिंजरा लगवाया गया है,
वही वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुलदार के पकड़े जाने के बाद अभी भी ग्रामीणों में दहशत है। इसके चलते गांव में एक बार फिर पिंजरा लगा दिया गया हैं ।


दैनिक प्रथम पत्रिका से इसरार अहमद की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।