बिजनौर न्यूज़: संविदा कर्मियों के लिए खुशखबरी, परिजन भी अब बसों में कर सकेंगे फ्री यात्रा।
दरअसल जनपद बिजनौर में संविदा कर्मियों के परिजन भी अब रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे। आपको बता दें कि परिवहन मुख्यालय ने संविदा कर्मियों को साल में पांच पारिवारिक पास देने की सुविधा शुरू की है। इसकोे लेकर संविदा कर्मियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
बता दें कि अभी तक यह सुविधा केवल नियमित कर्मचारियों के लिए थी। संविदा कर्मियों को दो नि:शुल्क पारिवारिक पास और तीन पीटीओ पारिवारिक यात्रा पास दिए जाएंगे। इन पारिवारिक पास से वह साल में पांच बार फ्री यात्रा कर सकेंगे।
काफी दिनों से चल रही थी फ्री पारिवारिक पास की मांग
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री अनुज त्यागी ने कहना है कि संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह फ्री पारिवारिक पास देने की मांग काफी दिनो से चल रही थी। यह मांग अब पूरी हुई है। संविदा कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से यह अच्छी पहल है।
पारिवारिक पास देने का निर्णय अच्छा
संविदा कर्मचारी उपेंद्र पाठक ने कहना है कि परिषद की काफी कोशिश के बाद मुख्यालय से संविदा कर्मचारियों को पारिवारिक पास देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय आने के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। इससे काफी फायदा होगा।
दैनिक प्रथम पत्रिका से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks