बिजनौर न्यूज़: ट्रेनिंग लेकर लौटे जवान का गांव में हुआ जोरदार स्वागत।
जनपद का युवा जब सेना की ट्रेनिंग के बाद पहली बार जब गांव आया तो स्वजनों सहित गांव के लोगों ने उसका अभूतपूर्व ढंग से जोरदार स्वागत किया।
![]() |
| गांव में जवान का स्वागत करते लोग |
नूरपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत किरतपुर के स्वर्गीय धर्म सिंह के पुत्र कपिल चौहान का चयन कर्मचारी चयन आयोग की लिखित परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद 2022 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल हुआ ।केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के ट्रेनिंग सेंटर उड़ीसा में 11 माह की अपनी ट्रेनिंग पूरी करके वह जब सोमवार को गांव लौटा तो गांव वालों ने उसका जोरदार स्वागत करके देशप्रेम की अनूठी मिसाल पेश की है।
कपिल चौहान के गांव आने की खबर मिलते ही गांव वाले ढोल-नगाड़े सहित एक ट्रैक्टर सजाकर उसे लेने के लिए गांव के मुख्य मार्ग के पास एकत्र हो गए। देश के जवान कपिल के वहां पहुंचते ही उसे फूल-मालाओं से लाद दिया।
![]() |
| जवान का फूल मालाओं से स्वागत करते ग्रामीण |
कपिल के आगे नाचते और नारे लगाते गांव के लोग चल रहे थे। गांव के विंकल कुमार ,डॉ हर्षवर्धन, अश्वनी शर्मा ,सुरेंद्र सिंह पछाला ,व ग्राम प्रधान ने बताया कपिल ने हमारे गांव का नाम पूरे देश में रोशन किया है। वह विषम परिस्थितियों में भी अडिग रहा । और दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की। जिससे गांव के लोगों का सीना चौड़ा हो गया है। हमारे गांव का लाल अब देश की सेवा मेंं भी कमाल करेगा। घर पहुंचने पर वर्दी पहने कपिल का उसके परिवार वालों सहित उसके मित्रो व गांव अन्य लोगों ने मंगल तिलक करके आरती उतारी। यह नजारा देखकर अन्य युवाओं ने भी सेना में जाकर देश सेवा का जज्बा जताया है।
दैनिक प्रथम पत्रिका से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट




0 Comments
Thanks