बिजनौर न्यूज: आदर्श इंटर कॉलेज उमरी में किया गया एक वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन
आपको बता दें यह पूरा मामला आदर्श इंटर कॉलेज उमरी का है जहां पर आज 21 नवंबर 2023 को शासन के आदेश अनुसार विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन आदर्श इंटर कॉलेज उमरी बिजनौर में किया गया ,जिसमें हर कक्षा के छात्रों छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नवीनतम विचार के साथ कई प्रकार के मॉडल बनाए। जिसमें रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम ,वेस्ट मटेरियल को रीसाइकलिंग करके उसको दोबारा प्रयोग में लाना, सोलर सिस्टम ,विंडमिल ,सोलर एनर्जी से संबंधित कई मॉडल, पॉल्यूशन, वोल्कानो ,इसके अलावा गणित के भी बच्चों ने मॉडल बनाए। बच्चों का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय रहा हमारे निर्णायक कर्ताओं में , पवन कुमार , सत्येंद्र कुमार, सुभाष चंद , गगन त्यागी , निरंजन कुमार तथा मोहम्मद आजम रहे, जिन्होंने निष्पक्ष रूप से प्रथम द्वितीय और तृतीय मॉडल का चयन किया । प्रथम स्थान पर कक्षा 12वीं की छात्राओं ने हार्ट का मॉडल बनाया छात्राएं दिव्यांशी ,राधिका, तथा सपना द्वारा मॉडल तैयार किया गया । द्वितीय स्थान पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जो निशु, मानवी, शिखा तथा अंजलि द्वारा बनाया गया। तृतीय स्थान पर विंडमिल का मॉडल था इसको नितिन, शोभित तनिष्का तथा आयुष द्वारा बनाया गया । इसके अलावा तृतीय स्थान पर हमारे तीन मॉडल और रहे, जिसमें कूड़े करकट से एनर्जी प्राप्त करना, जिसको प्रिंस, राजन, इंद्रजीत, विकास तथा मयंक द्वारा बनाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुदेश कुमार भटनागर जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का ,युग विज्ञान का युग है और हर बच्चे को एक नई सोच के साथ में आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर रघु वीर सिंह राधेश्याम, गिरेंद्र कुमार कुमार सत्येंद्र कुमार मुराद अली,सुभाष चंद्र, यश वीर सिंह, निरंजन कुमार, कुलदीप कुमार, मोहम्मद आजम कुलदीप कुमार इत्यादि उपस्थित रहे अंत में स्कूल मैनेजर महोदय ने सभी बच्चों वी प्रधानाचार्य वह टीचरों की इस वैज्ञानिक प्रदर्शनी को बच्चों में जागरूकता पैदा करने की इस पहल की सराहना की
दैनिक प्रथम पत्रिका से इसरार अहमद की रिपोर्ट


0 Comments
Thanks