बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र स्थित बाल ज्ञान निकेतन इण्टर कॉलेज बास्टा में प्रेरणा महोत्सव के अंतर्गत खेलो का आयोजन किया गया!
दरअसल, इस दो दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार उपजिलाधिकारी चान्दपुर , विशिष्ट अतिथि राकेश बंसल तिरुपति डायमण्ड दिल्ली, विशिष्ट अतिथि डा० यज्ञदत्त शर्मा, जग्गी अरोड़ा , पवन शर्मा भारतीय दक्षिणी दिल्ली मेम्बर सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन , श्रवण कुमार दिल्ली पुलिस अधिकारी, एवं (आई ए एस) श्रुति शर्मा,रहे! खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ कालेज प्रबन्धक सुनील दत्त शर्मा की अनुमति एवं उपस्थित में मशाल दौड़ से किया गया। और कार्यक्रम का सफल संचालन इशरत अली अन्सारी ने किया खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र के दर्जनों भर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया कबड्डी में बालक वर्ग, सीनियर एवं जुनियर वर्ग में बाल ज्ञान निकेतन इण्टर कॉलेज बास्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा सब जुनियर में मुखराम सिंह इण्टर कॉलेज ठेठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया! खो-खो बालिका वर्ग में भी मुखराम सिंह इण्टर कॉलेज ठेठ ने ही प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दौड़ 100 , 200 , 800 , 1500, एवं 5000 मीटर में बाल ज्ञान निकेतन इण्टर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व 400 मीटर में मुखराम इण्टर कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया! प्रतियोगिता में कोच शुभम तोमर , मनिक ढाका , दारा सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, पुर्णिमा शर्मा , मोहित चौधरी ने सभी खेलों को निष्पक्षता से करायाप्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रधानाचार्य महेश चन्द त्यागी ,उपप्रधानाचार्य मनमोहन सिंह , पी टी आई- रोहित कुमार,दीपा शर्मा, गौरव चौहान, चन्द्र प्रकाश, ओमपाल सिंह, मौ. मोहसिन, पुष्पेन्द्र, मौ. मुशीर , समर पाल यादव, विवेक शर्मा, कुलदीप सागर ,सदफ , पूनम चौधरी, जीनत, छाया, रुही, महिमा, शिवानी आदि का पूर्ण योगदान रहा ।
दैनिक प्रथम पत्रिका से इदरिश देशवाल की रिपोर्ट




0 Comments
Thanks