बिजनौर न्यूज़:- झोलाछाप डॉक्टर की बड़ी लापरवाही से एक साथ 2 मौत।
चांदपुर/बास्टा: बता दें कि पूरा मामला कोतवाली चांदपुर की बास्टा पुलिस चौकी की ग्राम पंचायत बीवीपुरा का है जहां पर गांव बीबीपुरा निवासी मुहम्मद अरमान सैफी पुत्र मुहम्मद युसूफ सैफी नामक एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक आठ माह की गर्भवती महिला की उपचार के दौरान दर्दनाक मृत्यु हो गई, दुख:द बात यह है कि आठ माह से गर्भ में पल रहा शिशु फर्जी डॉक्टर की घोर फरवाही से दुनिया में आने से पहले ही अपनी मां के साथ ही चला गया,
![]() |
| पीड़ित परिवार |
वही इस डबल मौत की घटना से मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया, साथ ही फर्जी चिकित्सक घटना के तुरंत बाद अपने क्लीनिक को बंद कर मौके से फरार हो गया।
मृतिका के परिजन ने बताया कि वह अपने मरीज को अच्छा इलाज दिलाने के लिए बिजनौर ले जा रहे थे, कि तभी रास्ते में उपरोक्त झोलाछाप डॉक्टर ने उसके मरीज को सौ प्रतिशत ठीक करने की गारंटी का दिलासा देकर उनको रोक लिया और उसका उपचार शुरू कर दिया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने उनसे 20000 रूपए भी ले लिए।
वही अब मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि फर्जी डॉक्टर के गलत उपचार से उनके मरीज की मृत्यु हुई है जिस पर गुस्साए एवं गमजदा परिजनों ने कोतवाली चांदपुर पहुंच कर फर्जी चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतिका के पति आकाश पुत्र महावीर सिंह ने तहरीर देकर फर्जी चिकित्सक मुहम्मद अरमान सैफी के खिलाफ कानूनी कार्यालय करने की मांग की है।
पुलिस ने मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए शव को पी.एम के लिए भेज दिया है और सही जांच में जुट कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
दैनिक प्रथम पत्रिका से इदरिश देशवाल की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks