बिजनौर न्यूज़: धामपुर चीनी मिल के गन्ना पेराई सत्र का पूजन के साथ हुआ शुभारंभ।
दरअसल आपको बता दें कि; धामपुर चीनी मिल के गन्ना पेराई सत्र 2023-24 का पूजन के साथ शुभारंभ हो गया।
![]() |
| चेन में गन्ना डाल पैराई सत्र का उदघाटन करते एमडी कुंवर गौरव गोयल |
बता दें कि सोमवार को मिल के एमडी कुंवर गौरव गोयल, कुंवर ईशान गोयल, यूनिट हेड सुभाष पांडेय, जीएम गन्ना ओमवीर सिंह, एडीएम विनय कुमार सिंह, एसडीएम मोहित कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान, पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह आदि ने पूजन कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
यह भी बता दें कि मिल में सबसे पहले ग्राम दौलतपुर के किसान विनोद कुमार ने बैलगाड़ी से गन्ना तुलाया , सथा ही ग्राम जैतरा निवासी किसान विजयपाल सिंह ने ट्रिपलर, व ग्राम चकराजमल निवासी किसान सुभाष कुमार ट्राली से गन्ना लेकर पहुंचे।
वही इस मौके पर 5 छोटे महिन्द्रा ट्रैक्टरों को विशेष छूट पर दिलाते हुए चाबी भेंट की गई। इस मौके पर कई कंपनियों की ओर से प्रचार प्रसार के लिए स्टालें लगाई गईं। साथ ही महाप्रबंधक ओमवीर सिंह ने बताया कि छोटे ट्रैक्टर किसानों की गन्ने की खेती में बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहे है। इससे कृषकों की खेती लागत में कमी आएगी। ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई कर गन्ने की निराई-गुड़ाई, मिट्टी चढ़ाई में बहुत उपयोगी है।
इसे भी पढ़ें:- आख़िर कैसे साल में 2 बार टूट जाती है यह रोड, क्या पाण्व और कौरव करते है यहां युद्ध? देखिए जनता ने क्या कहा?
दैनिक प्रथम पत्रिका से इसरार अहमद की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks