बिजनौर न्यूज़: खेत पर काम कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने परिवार के ही लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई।
दरअसल, जनपद बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरा जट निवासी किसान जबर सिंह उम्र (32) वर्ष पुत्र अमर सिंह की सोमवार की शाम खेत पर काम करने के दौरान सीने में गोली मार दी। जिससे जबर सिंह की मृत्यू हो गई।
![]() |
| मृतक जबर सिंह |
वही मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जबर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ।
वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों ने मृतक के तहेरे भाइयों पर ही हत्या करने की आशंका जताई है।
परिजनों ने मृतक के तहेरे भाई पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके तहेरे भाई आए दिन उससे झगड़ा करते रहते थे। उन्होंने कई बार उसको जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इसे भी पढ़े:- पहाड़पुर कलां उर्फ मलेशिया के ग्राम प्रधान से वार्तालाप, गांव की ऐसी स्थिति का जिम्मेंदाक कौन?
बता दें कि सूचना पर बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
इसे भी पढ़े:- हर घर में सरकारी नौकरी?
एसपी बिजनौर ने बताया कि मृतक जबर सिंह की मां शकुंतला देवी की तहरीर के आधार पर अमरपाल, प्रताप, विकांशु, बबलू और कपिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। उचित कार्रवाई की जायेंगी।
दैनिक प्रथम पत्रिका से इसरार अहमद की रिपोर्ट






0 Comments
Thanks