बिजनौर न्यूज़: किलकारी मारने से पहले ही छूट गया मां का दामन, क्या गांव की आशा कमीशन के चक्कर में जनता के जीवन से कर रही खिलबाड़?
दरअसल जनपद बिजनौर के स्योहारा सीएचसी में रविवार की सुबह एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। लेकिन रक्तश्राव ज्यादा होने से कुछ देर में ही महिला की तबीयत बिगड़ देख महिला को मुरादाबाद ले जाते वक्त महिला की मौत हो गई। जिसके बाद से परिजनो संग पिता का कलेजा भी फूट पड़ा।
इसे भी पढ़ें:- अपनी खबरे चलवाने के लिए संपर्क करें।
आपको बता दें कि गांव नवादा निवासी पूजा उम्र (26) पत्नी मगन सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की रात स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया था। रविवार की तड़के पूजा ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद रक्तश्राव अधिक होने से पूजा की तबीयत बिगड़ गई। स्टाफ नर्स ने जिला अस्पताल रेफर करने की जगह गांव की आशा के कहने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बिगड़ती चली गई। निजी चिकित्सक ने प्रसूता को कहीं ओर ले जाने को कहा। जिसके बाद मुरादाबाद ले जाते वक्त पूजा की मृत्यू हो गई। वही घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
इसे भी पढ़ें:- 3 दरिंदो की दरिंदगी
दैनिक प्रथम पत्रिका से इसरार अहमद की रिपोर्ट


0 Comments
Thanks