बिजनौर न्यूज़: बंगाली दवाखाना संचालक की हत्या का हुआ खुलासा, 200 रुपये देने में आनाकानी करने पर की गई हत्या, शराब के नशे में हत्यारें व मृतक के बीच हुई थी मारपीट। यह भी पढ़ें:-अपने गांव, शहर, गली- मौहल्ले की ख़बर के चलवाने व देखने लिए लिंक पर क्लिक कर संपर्क करें।
दलअसल, आपको बता दें कि शनिवार की शाम बिजनौर-किरतपुर मार्ग पर आदमपुर के निकट सड़क किनारे लगे, एक बंगाली दबाखाना संचालक का शव बरामद हुआ था। मृतक की शिनाख्त अनिल उर्फ चुनवा पुत्र वीरू निवासी वजीदपुर थाना चांदपुर के रूप में हुई। जोकि बंगाली दवाखाना का तंबू लगाकर देशी दवाई देने का काम करता था। नौ दिन पहले ही उसने किरतपुर मार्ग पर सड़क किनारे तंबू लगाया था। जिसको झोलछाप डॉक्टर भी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं है।
यह भी पढ़ें:- करतब दिखाने के चक्कर में फंसा था ट्रेक्टर
लेकिन अब पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए, झोलाछाप के संग काम करने वाले ऋतिक पुत्र सोनू निवासी अलमासपुर मंडी थाना मुजफ्फरनगर को दबोच लिया।
शहर कोतवाल राजीव चौधरी का कहना है कि हत्यारोपी ऋतिक ने बताया कि वह अनिल के पास ही काम करता था। काम की एवज में मजदूरी के 400 रुपये अनिल नहीं दे रहा था। शुक्रवार की शाम उसने अनिल से रुपये मांगे। तब 200 रू. दे दिए, लेकिन शेष राशि को लेकर दोनों के बीच शराब के नशे में कहासुनी हो गई। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गाली गलौज और मारपीट भी हुई। उसने ईंट से अनिल के सिर पर वार करते हुए हत्या कर दी। खून नुकलता देखकर वह घबरा गया और वहा से भाग निकला।
यह भी पढ़ें:- अज्ञात युवक का मिला शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी?
वही मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आला कत्ल ईंट भी बरामद की गई।
यह भी पढ़ें:- 60 साल के बुजुर्ग से कुकर्म
बता दें कि झोलाछाप का शव शनिवार की शाम बरामद हुआ, जबकि उसकी शुक्रवार की देर शाम करीब 11 बजे हत्या कर दी गई थी। जिसपर शहर कोतवाल राजीव चौधरी का कहना है कि 27-28 अक्तूबर की रात में आरोपी ने ईंट से वार कर अनिल की हत्या कर दी थी, आरोपी हत्या कर मौके से फरार हो गया था।
बता दें कि झोलाछाप का शव शनिवार की शाम बरामद हुआ, जबकि उसकी शुक्रवार की देर शाम करीब 11 बजे हत्या कर दी गई थी। जिसपर शहर कोतवाल राजीव चौधरी का कहना है कि 27-28 अक्तूबर की रात में आरोपी ने ईंट से वार कर अनिल की हत्या कर दी थी, आरोपी हत्या कर मौके से फरार हो गया था।
बता दें कि तंबू में बाहर पर्दा लगा हुआ था, ऐसे में दिनभर किसी ने वहां आकर नहीं देखा। दिन में कोई चहलकदमी नहीं होने की वजह से लोगों को शक हुआ, तब पुलिस को खबर दी गई। मृतक की पोस्टमार्टम में तीन हड्डियां टूटना सामने आया है। वहीं मरने से पहले वह कुछ देर तक कोमा में भी रहा। ऐसा बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- दिन दहाड़े दबंगों चलाए लाठी-डंडें?
दैनिक प्रथम पत्रिका से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks