बिजनौर में तेज रफ़्तार का कहर; सड़क दुर्घटना में दो भाईयों की सांसे थमी, परिवार में मचा कोहराम।
दरअसल आपको बता दें कि जनपद बिजनौर क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, सड़क दुर्घटना में दो जवान भाइयो की दर्दनाक मृत्यु हो गई।दोनो भाइयों की मृत्यु होने से परिवार मे चीख - पुकार मच गई।
आपको बता दे कि पूरा मामला नूरपुर क्षेत्र गांव पंडिया के रहने वाले दो भाई दिवेश उर्फ़ शानू (उम्र 22 वर्ष) पुत्र महेश सिंह व आकाश (उम्र 21 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश बाइक पर सवार होकर किसी काम से चांदपुर गए थे, लेकिन जब वह देर शाम चांदपुर से अपने घर वापस आ रहे थे तभी गांव बिराल और धुंधली के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर हुई कि दिवेश और आकाश दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए,
वही सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस दोनो घटालो को नाजुक हालत मे नूरपुर के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां पर दोनो भाइयो ने दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार मे मातम छा गया, जबकी दो भाईयों की एक साथ मृत्यु होने से पूरे गांव मे शोककुल माहौल व्याप्त है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन चालक घटना को अंजाम देकर मोके से फरार है।जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
वही पुलिस ने दोनो भाइयो के शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
Dppnews परिवार का आप सभी से अनुरोध है कृपा वाहन को नियमित स्पीड चलाए और बाइक पर हेलमेट व कार में सीट बेल्ट लगाकर ही चले। जिससे आपके साथ कोई दुर्घटना न हो पाए, और आपका परिवार भी खुशहाल रहे। धन्यवाद
dppNews से इसरार अहमद की रिपोर्ट


0 Comments
Thanks