अमरोहा: मौसेरे भाई के साथ घर आए तीन दोस्तों ने युवती की नहाते समय अश्लील वीडियो
बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव भी बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
दरअसल यह पुरा मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर एक किसान का परिवार रहता
है। यह भी बता दें कि किसान की रिश्तेदारी सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव में है। कहना है कि उनके रिश्तेदार के घर का युवक किसान के घर आता-जाता था। उसके साथ दोस्त भी आते थे। अब आरोप यह है कि इस दौरान तीन दोस्त आकाश, सोनू और सोमपाल ने नहाते समय किसान की बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में तीनों उसे ब्लैकमेल करने लगे।
जिसके बाद व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। युवकों की हरकत से परेशान होकर युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
वही सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में आकाश, सोनू और सोमपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट
0 Comments
Thanks