भारतीय किसान यूनियन की एक पंचायत आज ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के गांव रावली ब्रह्मपुरी के मालन नदी पर बने रपटे के पास जाहरवीर मंदिर के प्रांगण में जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विजय चौधरी के नेतृत्व में हुई, जिनका कहना है, पूर्व में मालन नदी पर बने रपटे की जगह पक्के पुल के निर्माण के लिए एक ज्ञापन डीएम साहब के नाम सदर एसडीएम महोदय को सोपा गया था।
जिसमें मांग रखी गई थी कि बरसात के दिनों में मालन में पानी आने पर पूरी बरसात इस रपटे पर आवागमन बंद हो जाता है, क्षेत्र की ज्वलनशील समस्या होने के कारण रपटे की जगह एक पक्के पुल के निर्माण के लिए प्रशासन से मांग रखी गई थी, जिसपर आज 25 दिन बाद भारतीय किसान यूनियन ने यह जानने के लिए कि प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई की या नहीं इसके लिए एक पंचायत रखी गई।
जिसमें पता चला कि प्रशासन द्वारा पत्राचार के माध्यम से संबंधित विभाग तक पक्के बोलकर निर्माण की मांग रखी गई है, और समय रहते ब्रह्मपुरी रावली के बीच रपटे की जगह पक्के पुल का निर्माण शासन द्वारा आदेश आते ही कर दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन की आवाज प्रशासन और शासन के कानों तक पहुंच चुकी है, और जब भी भारतीय किसान यूनियन को ऐसा महसूस होगा, कि इस मामले में शासन प्रशासन सुस्त नजर आ रहा है, तो उसी समय ब्रह्मपुरी रावली के बीच बने रपटे पर भारतीय किसान यूनियन की बड़ी महापंचायत रखी जाएगी और शासन प्रशासन को नींद से जगाने का काम किया जाएगा।
इसें भी पढ़ें:- बिजनौर धर्मकांटे मालिक जानलेवा हमला।
इस मौके पर मुजफ्फरनगर जिला प्रभारी चौधरी सुरपाल सिंह पूर्व जिला महासचिव सुनील प्रधान किसान नेता राजेंद्र सिंह काले बालियान पूर्व ब्लॉक मुख्य महासचिव पंकज शेरावत पूर्व ब्लाक महासचिव लवकेश कुमार पंकज कुमार रविंद्र सिंह और क्षेत्र के सैकड़ो किसान शामिल रहें।
इसें भी पढ़ें:- 1400 हज़ार की आवादी वाला बिजनौर का गांव का बड़ा मामला?
दैनिक प्रथम पत्रिका से इसरार अहमद की रिपोर्ट







0 Comments
Thanks