राजपूत और गुर्जर समाज में सहमति बनी। आपसी सहमति बनने पर विवाद खत्म हुआ तो बाजार की सभी दुकानें भी खुल गई।
इसे भी पढ़ें:- एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
बता दें कि बुधवार को गांव शिवाला कलां में नूरपुर अमरोहा मार्ग पंजाब नेशनल बैंक के सामने राजपूत करणी सेना ने यूनिक पोल पर पृथ्वीराज चौहान के साथ सम्राट मिहिर भोज का फ्लैक्स लगा दिया था। इस पर गुर्जर समुदाय के लोगों ने विरोध किया था। विरोध करने पर दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए थे। जिससे तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
वही पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर आपसी सहमति बना दी थी।
थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया दोनों पक्षों की सहमति के बाद गांव में बाजार की सभी दुकानें खुल गई हैं। सभी लोग अपने-अपने कार्य में जुट गए हैं।



0 Comments
Thanks