बिजनौर न्यूज़: सिर पर ईंट से वार कर किया, तंबू लगाकर आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने वाले का मर्डर, मचा हड़कंप।
दरअसल, जनपद बिजनौर में सड़क के किनारे तंबू लगाकर आयुर्वेदिक दवाइयां देने वाला एक बंगाली झोलाछाप कश्यप तंबू में ही पड़ा मिला। आशंका है कि ईंट से वार कर बंगाली की हत्या कर दी गई। वही सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि शनिवार की देर शाम जनपद बिजनौर में नजीबाबाद रोड पर आदमपुर के निकट लगे एक तंबू में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक युवक के सीने पर देवानंद नाम गुदा हुआ है। जिसकी उम्र करीब 30 वर्षीय है। इसके अलावा उसके पास से कोई ऐसा कागज बरामद नहीं हुआ, जिससे कि उसकी संतुष्ति पूर्ण शिनाख्त की जा सके।
बता दें कि तंबू के बाहर लगे पोस्टर पर अनीता आयुर्वेदिक दवाखाना लिखा हुआ है। जिससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि वह बंगाली झोलाछाप डॉक्टर था, जोकि तंबू लगाकर दवाइयां बेचने का काम करता था।
इसे भी पढ़े:- 3 जिलों की 36 टीमें ने गांव में पहुचकर मचाया धमाल।
वही मृतक के सिर में गहरा घाव बना हुआ था, साथ ही पास में ही एक ईंट भी पड़ी मिली, जिससे कि अनुमान लगाया गया है कि ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है। लेकिन बड़ी और सोचने वाली बात तो यह है कि एक बंगाली दवाखाने वाले को कोई इस तरह आखिर क्यों मारेगा। आखिर इसकी मौत के पिछे क्या कारण हो सकता है।
इसे भी पढ़े:- गांव की यह कैसी राजनिती जिससे ग्रामीणों परेशान
यह भी बता दें कि मौके पर सीओ सिटी अनिल कुमार और शहर कोतवाल राजीव चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने मौके पर जांच-पड़ताल की। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। साथ ही एसओजी की टीम भी मौका ए वारदात पर मौजूद रही।
इसे भी पढ़े:- बिजनौर के इस गांव को इंद्र देव ने दिया श्राप क्यो?
बिजनौर शहर कोतवाल राजीव चौधरी का कहना है कि आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने वाले के दवाखाने तंबू में शव बरामद हुआ है, जिसकी कोई संतुष्टि पूर्ण शिनाख्त नहीं हो सकी। मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवा
ई की जीएगी।
दैनिक प्रथम पत्रिका से इसरार अहमद की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks