Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: आरुषि हत्याकांड में पिता और सौतेली मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बिजनौर न्यूज़: आरुषि हत्याकांड में पिता और सौतेली मां को पुलिस ने दबोचा, आरुषि की नानी ने दर्ज कराई थी जहर देकर हत्या करने की रिपोर्ट,प ति को तलाश कर रही है पुलिस, बिसरा रिपोर्ट में हुई जहर के सेवन से मौत की पुष्टि
बता दें कि आरुषि हत्याकांड में बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतका का पति अभी तक फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वही बिसरा रिपोर्ट के इंतजार में इस हत्याकांड की कार्रवाई अभी तक थमी हुई थी। अब पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया। यह भी बता दें कि अमरोहा के मोहल्ला सराय कोना नलों वाला की रहने वाली बुजुर्ग महिला विशम्बरी ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि उसकी बेटी गीता की शादी नरेंद्र उर्फ बंटी के साथ हुई थी। आरोप यह है कि करीब दस साल पहले उसकी बेटी गीता की ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी। जबकि उसकी धेवती आरुषि और धेवता गोलू अपने पिता नरेंद्र उर्फ बंटी के संग ही रहते थे। लेकिन कुछ समय बाद में नरेंद्र उर्फ बंटी ने दूसरी शादी किरण के साथ कर ली। साथ ही आरुषि की शादी टिंकू निवासी ग्राम अथाई भोपा मुजफ्फरनगर के साथ कर दी। आरोप यह है कि 12 मई को टिंकू आरुषि को नलकूप कॉलोनी बिजनौर लेकर आया। किरन पति नरेंद्र उर्फ बंटी निवासी नलकूप कॉलोनी बिजनौर और टिंकू ने आरुषि के साथ मारपीट की। मारपीट करने के साथ ही जहर देकर उसकी हत्या कर दी। 13 मई को आरुषि के शव का पोस्टमार्टम हुआ और बिसरा जांच के लिए भेज दिया था। अब बिसरा रिपोर्ट में जहर के सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई। शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट में जहर से मौत की बात सामने आई है। इसके चलते मृतका के पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया गया है। मुजफ्फरनगर में रहने वाला मृतका का पति अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। दैनिक प्रथम पत्रिका से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।