Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: डोनर की व्यवस्था हो जाएगी, प्लेटलेट्स के लगेंगे 24 हजार

बिजनौर के एक निजी अस्पताल के कार्यरत कर्मचारी का ऑडियो हुआ वायरल। निजी अस्पताल के कर्मचारी ने 24 हजार रुपये में किया प्लेटलेट्स का सौदा। 

दरअसल बिजनौर में बुखार का प्रकोप बना हुआ है। बुख़ार मरीजों को इस कदर चपोट मे ले रहा है कि मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो जाती है। इसके चलते मरीजों को जंबो पैक चढ़ाए जा रहे हैं। वही बिजनौर के एक निजी अस्पताल के कर्मचारी का ऑडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें तीमारदार अस्पताल के कर्मचारी से प्लेटलेट्स की जानकारी ले रहे हैं। कर्मचारी ने तीमारदार को बताया कि प्लेटलेट्स के 24 हजार रुपये लगेंगे। क्योंकि 14 हजार रुपये मशीन से निकालने के हैं और 10 हजार रुपये ब्लड डोनेट करने वाला लड़का लेगा। उससे मैने कहा कि जानने वाले हैं, कम ले लेना।

वही ऑडियो में तीमारदार कह रहा है 10 हजार रुपये तो ज्यादा हैं। गरीब आदमी हूं, थोड़ा कम करा दीजिए। इसके बाद कर्मचारी ने कहा कि मैंने लड़के से ब्लड डोनेट करने के लिए बात कर ली है। वह आठ रुपये लेने की बात कह रहा है। इससे कम नहीं लिए जांएगे। अब आप इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि निजी अस्पतालों में प्लेटलेट्स के नाम पर तीमारदारों की जेब ढीली हो रही है।

प्लेटलेट्स के 24 हजार रुपये होने की अगर कोई ऑडियो वायरल हो रही है। तो मामले की जांच कराई जाएगी। तय मानकों से अधिक पैसे नहीं ले सकते हैं। - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर 

दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।