Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षक को किसानों ने धरनास्थल पर बैठाया?

बिजनौर-हल्दौर: भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं का बिलाई चीनी मिल पर सातवें दिन भी धरना जारी है। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी के प्रतिनिधि गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षक डालेश्बर मिश्र को अपने बीच बैठा लिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा अध्यक्ष विकास चौधरी, जिलाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ नूरी, जिला महासचिव परविंदर सिंह ने कहा कि किसान गन्ने का भुगतान नहीं मिलने से बेहद परेशान है। बिलाई चीनी मिल और हल्दौर समितियों ने गन्ने का इंडेंट जारी कर किसानों के साथ विश्वासघात किया है। इसे संगठन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने किसानों के गन्ने का एकमुश्त समस्त बकाया दिलाने, नवीन पेराई सत्र से पहले गन्ना का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल कराने, 14 दिनों के भीतर किसानों का भुगतान करने की मांग की।
किसानों ने कहा कि जब तक हल्दौर गन्ना सचिव ओमप्रकाश सिंह धरनास्थल पर नहीं आते हैं, तब तक गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षक उनके बीच ही बैठे रहेंगे। 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी और महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा के आगमन पर होने वाली महापंचायत में किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, वेदपाल, मुनेंद्र सिंह, लटूर सिंह, विजेंद्र सिंह, छोटन सिंह, मनोज कुमार, राकेश कुमार, गजेंद्र सिंह, भी राजवीर सिंह, भारत सिंह आदि किसान मौजूद रहे। क्षेत्रीय कार्यालय पर दूसरे भी ताला बिलाई चीनी मिल के क्षेत्रीय कार्यालय और सहकारी गन्ना विकास समिति हल्दौर पर दूसरे दिन भी ताला लगा रहा। इससे कार्य बंद रहा और कर्मचारी परिसर में ही बैठे रहे। दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।