बिजनौर न्यज़: दरिंदों को 60 साल के बुजुर्ग पर नहीं आयी तरस, बुजुर्ग के साथ किया कुकर्म, जब पंचायत में नहीं मिला इंसाफ तो थाने पहुंचा पीड़ित। देखिए पुरा ममला?
![]() |
| थाना-स्योहारा |
दरअसल जनपद बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध बुजुर्ग का कहना है कि वह शुक्रवार रात अपने घेर में सो रहा था। उसी दौरान रात करीब दो बजे शराब के नशे में धुत गांव निवासी तीन युवक उसे उठाकर गांव से बाहर एक बाग में ले गए। बुजुर्ग का आरोप यह है कि यहां तीनों युवकों ने वृद्ध के साथ कुकर्म किया। वही आरोपियों के चंगुल से छूटकर सुबह के समय पीड़ित ने घटना की जानकारी देते हुए, ग्रामीणों को आपबीती सुनाई।
जिसके बाद आनन-फानन में गांव की ही धर्मशाला में बुजुर्ग को इंसाफ दिलाने के लिए ग्रमिणों ने पंचायत बैठा दी। वही पंचायत में पीड़ित वृद्ध बुजुर्ग और आरोपियों को भी बुलाया गया। लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। बुजुर्ग का आरोप है कि यहां भी आरोपियों ने भरी पंचायत में उसको धमकाया। साथ ही पंचों ने भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की।
जिससे परेशान होकर पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए, न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी ने मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच एवं कार्रवाई करने की बात कही।
दैनिक प्रथम पत्रिका से सुभाष चौधरी की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks