![]() |
| धरना स्थल पर बैठे भाकियू के कार्यकर्ता व किसान |
बता दें कि शुक्रवार को भाकियू चढूनी के धरना स्थल पर जिला गन्ना अधिकारी के प्रतिनिधि गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षक बिजनौर के डालेश्वर मिश्र को किसानों ने अपने बीच धरना स्थल पर बैठा लिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक हल्दौर गन्ना सचिव ओमप्रकाश सिंह किसानों के बीच नहीं आएंगे। तब तक गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षक को बंधक मुक्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने 29 अक्टूबर को बिलाई चीनी मिल पर होने वाली महापंचायत में किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है। इसे भी पढ़ें:- बिजनौर की बड़ी ख़बर
आपको यह भी बता दें कि संगठन के जिला अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ नूरी ने बताया कि हल्दौर, बिजनौर व धामपुर गन्ना समितियों के सचिव शनिवार को धरने पर पहुंचेंगे, इस शर्त पर शाम डीसीओ प्रतिनिधि को बंधन मुक्त किया गया है।
वही इस मौके पर संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी, जिलाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ नूरी, मुनेन्द्र सिंह, परवेंद्र कुमार, वेदपाल, छोटन सिंह, लटूर सिंह, राजवीर सिंह, भारत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट



0 Comments
Thanks