Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिजनौर न्यूज़: बुखार से दो महिलाओं की मौत, परिवार में मचा कोहराम। परिनजनों स्वास्थय विभाग पर लापारवाही का लगाया आरोप?

जनपद बिजनौर न्य़ूज: जनपद में बुखार का प्रकोप कम होनो का नाम नहीं ले रहा है। धामपुर और स्योहारा में बुखार से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। जबकि परिजन डेंगू से मौत होने दावा कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत होने की पुष्टि नहीं की है। आपको बता दें कि; जनपद में इस साल बुखार से करीब 85 से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग वायरल बुखार से छह मौत होने का ही दावा कर रहा है। वही अब इसी बीच धामपुर की दिलशाद कॉलोनी निवासी जैबा पत्नी शाहरुख की बुखार से मौत हो गई। मृतका के पति शाहरुख का कहना है कि उसकी पत्नी जैबा को 3 दिन पहले बुखार आया था।जिसकी मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।
वही एक मामला स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा से सामने आया है यहां निवासी पूनम शर्मा पत्नी दिनेश शर्मा की भी बुधवार की देर शाम बुखार से मौत हो गई। मृतका के परिजनों का कहना है कि पूनम शर्मा का पिछले 11 दिन से मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। लेकिन वह जिन्दगी की जंग हार गई।
वही ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बना हुआ है। परन्तु, स्वास्थ्य विभाग अभी भी मौन धारण किए है। क्षेत्र के गांव चाकरपुर, सलावा, जगुपुरा, उमरी, पाडली, बसेड़ा खुर्द आदि गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की जा रही है। इसपर धामपुर पीएचसी प्रभारी डाॅ. बीके स्नेही का कहना है कि विभाग की ओर से प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
जनपद में इस साल अभी तक डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है। मृतकों के घर टीम भेजकर मौत का कारण पता किया जाएगा। डेंगू से मौत होने की अफवाह फैलाई जा रही हैं। - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर दैनिक प्रथम पत्रिका से शिकुल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।