Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अरविंद केजरीवाल का कोरोना टेस्ट, आज सुबह हुई थी जांच

अरविंद केजरीवाल का कोरोना टेस्ट, आज सुबह हुई थी जांच
अरविंद केजरीवाल

बुखार व कफ की शिकायत के चलते की गई थी जांच, जांच में कोरोना वायरस की रिपोर्ट आई निगेटिव 
मंगलवार को कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है. मंगलवार सुबह उनकी जांच कराई गई थी. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी जो निगेटिव आई है.
8 जून को ही ये खबर सामने आई की दिल्ली के मुख्यमंत्री को बीते दिन से बुखार व कफ की शिकायत आ रही है. जिसके बाद केजरीवाल ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में कर लिया है. और किसी से कोई मुलाकात नहीं की, जिसके चलते ही उनकी सभी बैठकें रद्द कर दी गई हैं. इसके बाद आधिकारिक बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल हुए. सोमवार को तय हुआ कि मंगलवार को CM केजरीवाल का कोरोना वायरस टेस्ट कराया जाएगा. 

जैसे ही CM अरविंद केजरीवाल की तबीयत को लेकर खबरें आईं, उसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर कई नेताओं ने चिंता व्यक्त की. दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष आदेश गुप्ता और  केजरीवाल के पुराने दोस्त कुमार विश्वास ने केजरीवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. वही दिल्ली में कोरोना ने रफ्तार तेज पकड़ ली है. 29 हजार के करीब मरीज अब तक राजधानी में संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मौत का आंकड़ा  800 से अधिक हो चुका है. दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि अगले 15 दिनों में बेडो की संख्या डबल कर दी जाएगी.

Post a Comment

1 Comments

Thanks

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।