Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भारत-चीन के बीच तनाव कम

भारत-चीन के बीच तनाव कम, पूर्वी लद्दाख में पीछे हटीं दोनों देशों की सेना
India-china
china-Indian Army in ladakh

दोनों ओर से जारी तना-तनी के बीच यह सुधार तब देखा जा रहा है जब इसी हफ्ते दोनों देशों में सैन्य स्तर की वार्ता होने जा रही है. इसके पहले भी सैन्य स्तर की बातचीत हुई थी लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला था.
इससे पहले भी दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटी हैं चीन ने कहा, दोनों देश बातचीत से सुलझाएंगे मुद्दा.
दोनों देशों की बीच सैन्य स्तर की वार्ता गलवान इलाके के पेट्रोलिंग प्वॉइंट 14, 15 और स्प्रिंग इलाके में होगी. सूत्रों के अनुसार, चीनी सेना गलवान वैली, पीपी-15 और हॉट स्प्रिंग इलाके में 2 से ढाई किमी पीछे तक हट गई है. ये सभी इलाके पूर्वी लद्दाख में पड़ते हैं.
6 जून 2020 को लेफ्टिनेंट जनरल हरिदंर सिंह ने चीन के मेजर जनरल लियु लिन से मोल्डो में बात की थी. जो LAC में चीनी हिस्से में है. उसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ बैठक की थी, बैठक में रक्षा मंत्री को बताया गया कि चीन की ओर से बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सैन्य मौजूदगी की गई है,  जिसमें मौजूदा स्थिति के बारे में मंथन हुआ. रक्षा मंत्री को इस बात की जानकारी दी गई कि सेना की ओर से अभी भी बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा, ताकि एक महीने से जारी इस विवाद को सुलझाया जा सके.

चीन करना चाहता है सुलह
दोनों देश बातचीत से आपसी विवाद का करेंगें खात्मा, इसकी जानकारी सोमवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने दी थी. चुनयिंग ने कहा, कि 6 जून को चीनी और भारतीय सैन्य अधिकारियों के बीच सीमा के हालातों पर विस्तृत बातचीत हुई. दोनों देशों ने राजनयिक और सैन्य स्तर पर सीमा विवाद के मुद्दे को बातचीत के जरिये  विवाद को निपटाने पर बल दिया ।

Post a Comment

0 Comments

Home

बिजनौर मे गांव में चोरों का बढ़ता आतंक, 6 माह में तीसरी बार ट्यूबवैलो पर हुई चोरी।