सरकार के आदेशानुसार, सरकार ने उन 59 मोबाइल ऐप पर बैन लगा दिया जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत के राज्यों की रक्षा - सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए पूर्वाग्रहपूर्ण थे.
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 69A के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार इसे लागू करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने (प्रोसिजर एंड सेफगार्ड्स फॉर ब्लॉकिंग ऑफ एक्सेस ऑफ इंफॉरमेशन बाई पब्लिक) नियम 2009 और खतरों की आकस्मिक प्रकृति को देखते हुए 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है.
सरकार का कहना है, कि डेटा सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को देखतें हुए, 130 करोड़ भारतीयों की गोपनीयता की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं. हाल ही में यह ध्यान दिया गया है कि इस तरह की चिंताओं से हमारे देश की संप्रभुता और सुरक्षा को भी खतरा है.
आईये आपको बताते है, सरकार ने किन-किन ऐप पर लगाई पाबंदी.....
1. TikTok, 2. Shareit, 3. Kwai, 4. UC Browser, 5. Baidu map, 6. Shein, 7. Clash of Kings, 8. DU battery saver, 9. Helo, 10. Like, 11. YouCam makeup, 12. Mi Community, 13. CM Browers, 14. Virus Cleaner, 15. APUS Browser, 16. ROMWE, 17. Club Factory, 18. Newsdog, 19. Beutry Plus, 20. WeChat, 21. UC News, 22. QQ Mail, 23. Weibo, 24. Xender, 25. QQ Music, 26. QQ Newsfeed 27. Bigo Live, 28. SelfieCity, 29. Mail Master, 30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi, 32. WeSync, 33. ES File Explorer, 34. Viva Video – QU Video Inc, 35. Meitu, 36. Vigo Video, 37. New Video Status, 38. DU Recorder, 39. Vault- Hide, 40. Cache Cleaner DU App studio, 41. DU Cleaner, 42. DU Browser, 43. Hago Play With New Friends, 44. Cam Scanner, 45. Clean Master – Cheetah Mobile, 46. Wonder Camera, 47. Photo Wonder, 48. QQ Player, 49. We Meet, 50. Sweet Selfie, 51. Baidu Translate, 52. Vmate, 53. QQ International, 54. QQ Security Center, 55. QQ Launcher, 56. U Video, 57. V fly Status Video, 58. Mobile Legends, 59. DU Privacy ।


1 Comments
Good news 👍
ReplyDeleteThanks